उत्तरप्रदेश : प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पिता के साथ मिलकर बहन को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

By: Ankur Fri, 18 June 2021 8:38:09

उत्तरप्रदेश : प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पिता के साथ मिलकर बहन को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला ने साल 2011 में अपने परिवार वालों के विरोध के सामने प्रेम विवाह किया था। यहां गोला इलाके के मठिया में प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पिता के साथ मिलकर अपनी ही बहन को लहूलुहान कर दिया। मामला गुरुवार का हैं जिसमें महिला को गर्दन और कंधे पर गंभीर चोट आई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मठिया की सविता व इसी गांव के जयप्रकाश ने 2011 में न्यायालय में प्रेम विवाह किया था। तभी से महिला के भाई व पिता नाराज थे। इसे लेकर कई बार भाइयों और पिता ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। इसमें मामले में केस भी दर्ज हुआ था। इसी बीच पति उसे लेकर हिमाचल प्रदेश चला गया था। करीब एक महीने पहले ससुर की मौत होने पर महिला पति के साथ गांव लौटी थी। गुरुवार को महिला घर में बच्चों के साथ थी और घरवाले खेत की ओर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल हालत में पति उसे लेकर सीएचसी गोला गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पति के मुताबिक, 2012 व 2016 में भी पत्नी के भाई व पिता ने महिला पर हमला किया था। भाई व पिता पर एनसीआर दर्ज हुई थी। 2012 में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता करा दिया था। 2016 में महिला से मारपीट की कोशिश हुई, जिसमें भाई व पिता पर दर्ज एनसीआर को विवेचना के बाद पुलिस ने खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की जाली करेंसी के साथ चार गिरफ्तार

# विडियो में देंखे पानी पर दौड़ने वाली यह अनोखी कार, कीमत कर देगी हैरान

# उत्तरप्रदेश : जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, लाडले बेटे की मौत से परिवार सदमे में

# उत्तरप्रदेश : संपत्ति को लेकर विवाद में छोटे भाई ने गोली मारकर की बड़े भाई की हत्या

# हिमाचल : कोरोना कर्फ्यू की आड़ में की जा रही थी नशे की तस्करी, युवक से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com